search

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक संगठन दिल्ली में करेंगे आंदोलन

Chikheang 2025-10-6 12:36:01 views 1265
  टीईटी अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक संगठन दिल्ली में करेंगे आंदोलन





जागरण संवाददाता, मेरठ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों के शिक्षक संगठन भी एकजुट हो गए हैं। रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर कंस्टीट्यूशनल क्लब नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के शिक्षक नेताओं ने अन्य प्रदेशों के शिक्षक संगठनों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक में मेरठ मंडल के साथ जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बैठक सुबह 11.30 बजे से ढाई घंटे तक चली। बैठक में झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान व मध्य प्रदेश के शिक्षक संगठनों के भी प्रतिनिधि शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा व प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने नेतृत्व किया।

बैठक में शिक्षक हितों के लिए संघर्ष की तैयारी की गई। मेरठ मंडल के सभी जिलाध्यक्ष, मंत्री व मंडल के ब्लाकों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इनमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राकेश तोमर, मंत्री सविता शर्मा, प्रवीण शर्मा, राकेश यादव, राजकुमार शर्मा व शैलेंद्र चौधरी समेत मेरठ मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।



जिलाध्यक्ष राकेश तोमर ने बताया कि बैठक में देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। निर्णय लिया गया कि पूरे देश के शिक्षक संगठन एवं अध्यापक दिल्ली में एकत्र होकर जल्दी बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसका स्थान और तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953