search

श्रीनगर लाल चौक की तरह जम्मू की पहचान बनेगा घंटाघर, जम्मू नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव, जानिए क्या होगा खास?

LHC0088 2025-12-17 22:38:06 views 612
  

परेड सब्जी मंडी में जम्मू नगर निगम के पास 16 कनाल 8 मरले जमीन है।



जागरण संवाददाता, जम्मू। श्रीनगर के लाल चौक की तर्ज पर भी अब जम्मू के परेड क्षेत्र में पर्यटकों को लुभाने के लिए घंटाघर यानि क्लॉक टावर बनाया जाएगा। यह प्रस्ताव जम्मू नगर निगम ने तैयार किया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही, इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए फिलहाल परेड क्षेत्र में नगर निगम घंटाघर बनाने की तैयारी में है। इस पर अनुमानित 70.40 लाख रुपये की लागत आएगी। परेड ग्राउंड के नजदीक अथवा परेड चौक में इस घंटाघर को बनाने पर चर्चा चल रही है लेकिन सरकारी मंजूरी मिलने और प्रोजेक्ट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अभी इसके लिए जमीन का निर्णय लंबित रखा गया है।

परेड अति व्यस्त क्षेत्र है और पुराने शहर को जाेड़ने का मुख्य स्थान भी है। इसमें आधुनिक डिजिटल बड़ी घड़ी लगाई जाएगी जो चारों ओर से साफ दिखेगी। मुबारक मंडी हेरिटेज प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ यह घंटाघर भी अपनी छटा अलग से बिखेरेगा। इससे पहले जम्मू नगर निगम परेड में बहुमंजिला पार्किंग का प्रस्ताव भी बना चुका है लेकिन लोगों के विरोध के चलते यह सिरे नहीं चढ़ा। परेड सब्जी मंडी में जम्मू नगर निगम के पास 16 कनाल 8 मरले जमीन है।
शालामर चौक में भी हुआ करता था ऐसे ही घंटाघर

वर्ष 2012 में निगम ने यहां करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला आधुनिक पार्किंग बनाने का निर्णय लिया था। इससे पहले शालामर चौक में भी ऐसे ही घंटाघर हुआ करता था जो 90 के दशक में सड़क निर्माण के चलते हटा दिया गया था।

नगर निगम के एक्सईएन राजेश का कहना है कि पारंपारिक डिजाइन वाले इस क्लाक टावर के बनने से जम्मू में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। श्रीनगर के लाल चौक की तर्ज पर इस घंटाघर को बनाने की योजना है।

जहां यह टावर बनेगा, उसके आसपास लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि लगाने के साथ सेल्फी प्वाइंट आदि बनाए जाएंगे। रंग-बिरंगी लाइटों से इसे सुसज्जित किया जाएगा। टावर को इस तरह का बनाया जाएगा कि जम्मू के हरेक हिस्से से इसे देखा जा सके।


ज्वाइंट कमिश्नर वर्क्स फिरदौस अहमद काजी का कहना है कि यह बेहरतीन प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। इससे जम्मू की खूबसूरती और निखरेगी। पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। मुबारक मंडी हेरिटेज प्रोजेक्ट के अंतर्गत रघुनाथ बाजार व आसपास के बाजारों का भी रूप बदल ही रहा है। आने वाले वर्षों में जम्मू का लुक भिन्न और आकर्षक होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138