search

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन को हवा देने के लिए 20 जिलों में 110 कोआर्डिनेटर नियुक्त

cy520520 2026-1-10 18:57:36 views 993
  

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का यह अभियान ब्लॉक स्तर तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाना है।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करवाने, मनरेगा को समाप्त करने पर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का अभियान चलाने की तैयारी हो गईहै। कांग्रेस के सभी जिला प्रधान अपने अपने जिलों में रविवार को पत्रकार वार्ता करेंगे। यह अभियान डेढ़ महीने तक चलेगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी जम्मू कश्मीर में हर जिला पर कोआर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं। इसके लिए प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा ने पार्टी हाईकमान के साथ विचार विमर्श करके कोआर्डिनेटर की नियुक्त की है। बारह जनवरी को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

इन अभियानों को ब्लाक स्तर पर चलाने के लिए इकाइयों का गठन भी होगा। प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा ने आज शनिवार को पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक जम्मू में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में दोनों अभियानों को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा ने कहा कि मनरेगा को खत्म करने पर केंद्र के खिलाफ पार्टी का अभियान विभिन्न स्तरों पर डेढ़ महीने तक चलेगा। इसको लांच कर दिया गया है। चूंकि जम्मूकश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है इसलिए इस अभियान को पार्टी साथ साथ चलाएगी। मनरेगा बचाओ संग्राम व हमारी रियासत हमारा हक के लिए प्रत्येक जिला में पांच से छह कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए है।

कुल 20 जिलों के लिए 110 से अधिक कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए है। ये दोनों अभियान कोआर्डिनेटर की देखरेख में चलेंगे। जम्मू शहरी जिला के लिए मुलाराम, गुरबचन कुमारी राणा, जीएम सरूरी, रमन मट्टू, सुभाष गुप्ता को कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह से जम्मू ग्रामीण के लिए योगेश साहनी, जुगल किशोर शर्मा, कांता भान, निर्दोष शर्मा, फिरोज खान, उधमपुर के लिए बलबीर सिंह, अब्दुल मजीद वानी, सतीश शर्मा, इंद्रजीत कौर, सोनू डोगरा, रिकी दलोत्रा को कोआर्डिनेटर बनाया गया है।

सांबा जिला में इंदु पवार, मनोहर लाल शर्मा, गुरमीत सिंह भूपेंद्र सिंह जम्वाल, जतिन विशिष्ट, कुलभूषण को शामिल किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवकता रविंद्र शर्म ने कहा कि कोआर्डिनेटर नियुक्त करने का मकसद अभियान को जमीनी सतह पर सफल बनाना है। हमारी कोशिश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163113