search

कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक की मौत, फरार चालक की तलाश जारी

deltin33 2026-1-10 18:57:37 views 386
  

कुरुक्षेत्र में हादस में एक की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। थाना पिहोवा के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम हुई दो ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव तलहेड़ी निवासी 40 वर्षीय जोगिंदर सिंह के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से जोगिंदर नीचे सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया।

जोगिंदर सिंह गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जोगिंदर का 12 वर्षीय बेटा, जोकि सातवीं कक्षा में पढ़ता है, अब अकेला रह गया है। करीब पांच वर्ष पहले उसकी मां उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से जोगिंदर ही बेटे की परवरिश कर रहा था।

गांव के साहब सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर सोहन सिंह और अपने मामा जोगिंदर सिंह के साथ मुर्तजापुर बस अड्डे से काम निपटाकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वे मुर्तजापुर के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी ट्राली में टक्कर मार दी।

टक्कर के झटके से जोगिंदर संतुलन खो बैठा और सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476519