search

Meerut: घर के अंदर गोकशी करते सात गोकश गिरफ्तार, 10 किलो मांस बरामद

Chikheang 2025-12-17 22:07:18 views 1240
  

पुलिस की हिरासत में गोकशी करने वाले आरोपित। सौ. पुलिस



जागरण संवाददाता, मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने आसिफाबाद गांव में घर के अंदर गोकशी करते हुए एक महिला सहित सात गौकश गिरफ्तार किए है। गौकशों के कब्जे से 10 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में सूचना मिली कि आसिफाबाद गांव के एक घर में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौके से हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव खिजरी निवासी नजाकत, शामली के थाना झिझाना क्षेत्र के गांव चौसाना निवासी अरसद, शाहरूख, फारुख, रज्जाक, उस्मान व रज्जाक की पत्नी निवासीगण झब्बापुरी थाना परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244