search

आगरा में प्रसव के बाद महिला की मौत, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने तीन घंटे तक किया हंगामा

LHC0088 2026-1-16 07:26:03 views 974
  

बाएं से मृतका और अस्पताल के बाहर जुटी भीड़। जागरण  



जागरण संवाददाता, आगरा। एत्माद्दौल में प्रसव के बाद महिला की मृत्यु हो गई। शव देखकर स्वजन का गुस्सा भड़क गया। शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए तीन घंटे तक हंगामा किया। इस बीच डाक्टर व मेडिकल स्टाफ अस्पताल से भाग खड़ा हुआ। स्वजन ने इलाज में लापरवाही बरतने और समय पर महिला को रेफर न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।  

इटावा के गांव अश्वा कपास निवासी रेशू भदौरिया ने एक वर्ष पूर्व कानपुर निवासी माला भदौरिया के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी माला को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह 11 बजे उत्तम हास्पिटल में भर्ती कराया था।

दोपहर 12 बजे ऑपरेशन से डिलीवरी हुई और माला ने बेटी को जन्म दिया। स्वजन के अनुसार प्रसव के कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर माला को दोपहर एक बजे फतेहाबाद स्थित जीएम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

वहां पहले भर्ती महिला को भर्ती करने से इन्कार किया गया। बाद में उत्तम हाॅस्पिटल के डाॅक्टर से बात होने पर भर्ती किया गया। करीब 15 मिनट बाद ही माला की मृत्यु हो गई। शव लेकर स्वजन गुरुवार शाम करीब सात बजे उत्तर हाॅस्पिटल पहुंच गए। शव को अस्पताल के बाहर रखकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इससे नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। हंगामा होता देख उत्तम हाॅस्पिटल के डाॅक्टर और मेडिकल स्टाॅफ भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर एत्माद्दौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों को समझने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- Agra Jaipur Highway पर दौड़ते कंटेनर में लगी आग, Samsung के फ्रिज लेकर जा रहा था चेन्नई

पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब तीन घंटे बाद परिवार के लोगों का गुस्सा शांत हुआ। अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि स्वजन को समझाकर शांत कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502