search

कोई पैसा डबल करने का लालच दे तो हो जाएं सतर्क, संगरूर के वकील से करोड़ों की ठगी का आरेपी मुम्बई से पकड़ा

cy520520 2025-12-17 21:38:11 views 858
  

मुम्बई से पकड़ा गया साइबर ठगसलमान जराज अहमद शेख पुलिस के साथ।  



जागरण संवाददाता, संगरूर। संगरूर की जिला अदालत संगरूर के वकील से करीब तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले व्यक्ति को संगरूर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। इसी वर्ष 13 जून को वकील की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज किया था। तकरीबन 6 महीनों के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिकायत में वकील ने जानकारी दी कि नवंबर 2023 में उसे तराकोई आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने आनलाइन संपर्क करके पैसे डबल करने का विश्वास दिलाया था। कंपनी ने वकील को झांसे में फंसाया कि पिछले कई वर्षों से कंपनी आनलाइन वेबसाइट में बतौर ब्रोकर काम कर रही है। कंपनी ने कई लोगों से पैसे लगवाकर अच्छा मुनाफा दिया है।

कंपनी का कहना था कि वे लीगल है और जो भी पैसे इसमें लगाया जाएगा, मुनाफे की रकम के साथ किसी भी समय निकाला जा सकता है। कंपनी ने वकील को अपनी बातों में फंसा लिया। वाट्सएप पर एक लिंक भेजकर वकील को एक ग्रुप का सदस्य बना लिया।  

2023 में शुरू हुआ ठगी का खेल

कंपनी से फोन आने के बाद वकील ने 15 नवंबर 2023 को कंपनी के बैंक खाते में दो लाख 90 हजार रुपये डाल दिए। इसके तीन दिन बाद 18 नवंबर को कंपनी ने वकील के खाते में 45000 रुपये यह कहकर डाले कि यह रकम उसके मुनाफे की रकम है।

इसके बाद वकील कंपनी की बातों में आकर अलग-अलग समय उसके खाते में पैसे डालता रहा। कंपनी भी उसे समय-समय पर उसके खाते में मुनाफे के पैसे डालते रही। वकील ने 15 नवंबर 2023 से 28 अक्टूबर 2024 तक करीब तीन करोड रुपये कंपनी के खाते में डाल दिए।

कंपनी उसे विश्वास दिलाती रही कि जल्द ही उसकी दोगुनी रकम करके लौटा दी जाएगी। एक वर्ष के बाद वकील ने कंपनी से अपनी रकम वापस मांगी तो कंपनी ने आनाकानी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद वकील को पता लगा कि कंपनी फर्जी है। लोगों को बातों में फंसाकर पैसे ऐंठती है। उसके बाद उसने पुलिस में शिकायत कर दी।

अबोहर से संबंधित दो व्यक्ति ठगी में सामने आए, गिरफ्तार

थाना साइबर सेल संगरूर की इंचार्ज हरजीत कौर ने बताया कि यह इस वर्ष का जिले में सबसे बड़ा ठगी का मामला है। जांच के बाद अबोहर से संबंधित मोती व मोनू नाम के दो व्यक्ति ठगी में सामने आए हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता लगा है कि ठगी की रकम में से इनके खाते में महज साढ़े चार लाख रुपये ही है।

बाकी रकम किसी बड़े साइबर ठग के खाते में है। पुलिस ने गहनता से जांच की तो ठगी की रकम में से एक करोड़ 69 लाख रुपये मुंबई शहर के एक सलमान जराज अहमद शेख नाम के व्यक्ति के खाते में डाले गए थे। पुलिस टीम उसकी तलाश करते हुए मुंबई पहुंची, जिसे गत रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सलमान जराज को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737