search

उन्नाव के युवक ने दुबई में की शादी, गांव के 20 लोगों को ले गया तो ईडी की रडार में आया, छापे में असलीयत देख टीम हैरान

cy520520 2025-12-17 19:37:13 views 1067
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के भितरेपार गांव में मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे अनुराग द्विवेदी ने 15 दिन पहले दुबई में शिप में अपनी शादी की। मेहमानों की लिस्ट में गांव के 20 लोग भी शामिल थे। जिन्हें वह अपने खर्चे पर दुबई ले गया और उनके वापस लौटने का भी प्रबंध किया। इसी शादी के बाद वह चर्चा में आया तो बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उसके घर व अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

अनुराग फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म (ड्रीम 11, एमपीएल, माई सर्किल) के प्रमोटर और कंटेंट क्रिएटर हैं। आइपीएल में सीधे पैसा न लगाकर बल्कि अपनी लोकप्रियता और ब्रांड सहयोग के जरिए करोड़ों रुपये कमाते हैं। भारत से दुबई तक उसका सट्टे व जुए का नेटवर्क फैले होने की क्षेत्र में चर्चा है। 10 गाड़ियों से ईडी की 16 सदस्यीय टीम ने उन्नाव के नवाबगंज कस्बे और अनुराग द्विवेदी के पैतृक गांव भितरेपार खजूर में एक साथ दबिश दी। गांव में छह और नवाबगंज कस्बे में चार वाहन उसके गन हाउस, मेडिकल स्टोर व हार्ड वेयर दुकान के पास खड़ी रहीं।

  

छापेमारी के समय अनुराग द्विवेदी अपने घर पर मौजूद नहीं थे। टीम ने उनके आवास के अलावा नवाबगंज कस्बे में स्थित उनके चाचा नपेंद्र नाथ द्विवेदी के घर पर भी जांच की। टीम ने कई घंटों तक विभिन्न दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाले। हालांकि, जांच के दौरान क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि अनुराग पर आनलाइन प्लेटफार्म में एक एप के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा नेटवर्क चलाने और उससे अर्जित धन को विभिन्न माध्यमों से निवेश करने का आरोप है।

  

इसी आधार पर ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की है। छापेमारी को लेकर ईडी के किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान देने व फोटो खींचने से भी मना कर दिया है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि टीम आई है पर अभी तक पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी है। पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737