search

Video: फ्लाइट रद होने पर फंसा दूल्हा, दूल्हन को रोता देख उठाया कदम; खुशी से झूम उठा परिवार

LHC0088 2025-12-17 15:37:15 views 655
  

फ्लाइट कैंस होने के पर दूल्हे का साहसिक कदम (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो की देशभर में हुई अचानक फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान लोग अपने तय कार्यक्रम में समय से नहीं पहुंच सके। इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद होने से एक दूल्हा अपने शादी में पहुंचने से चूक रहा था, लेकिन उसने समय से शादी में पहुंचने के लिए जो किया, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से दूल्हा शादी के स्थान पर पहुंचने से चूक सकता था। इसको लेकर दुल्हन काफी परेशान और भावुक हो गई थी, उसे लग रहा था कि शादी टल जाएगी। लेकिन दूल्हा भी पीछे नहीं हटा।
वीडियो वायरल

उसने देर ना करते हुए समय पर पहुंचने के लिए उसने तुरंत एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक कर ली, जिससे शादी का मुहूर्त बच गया और पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दूल्हे के साहस की सराहना की और उसके इस कृत्य को सच्चे प्यार का उदाहरण बताया।

देखिए वीडियो
  View this post on Instagram

A post shared by The Must Media || Wedding Content Creators (@themustmedia)

परेशान थी दुल्हन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि दूल्हा जिसे इंडिगो की फ्लाइट से शादी के स्थान पर पहुंचना था, लेकिन आखिरी समय में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह फंस गया। शादी मुहूर्त नजदीक आ रहा था और समय पर पहुंचने का कोई निश्चित रास्ता नजर नहीं आ रहा था। इस अनिश्चित स्थिति में, दुल्हन बेहद परेशान और चिंतित लग रही थी, उसे डर था कि शादी तय समय पर नहीं हो पाएगी।

अपने विवाद के शुभ मुहूर्त को बचाने के लिए दू्ल्हे ने तुरंत एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक की ताकि वह बिना किसी रुकावट के शादी के स्थान पर पहुंच सके। दूल्हे के आने की जानकारी मिलते हुए पूरे शादी समारोह में खुशी की लहर दौड़ उठी। दुल्हन जो पहले रोती नजर आ रही थी, आने की जानकारी मिलते ही खुशी से झूम उठी और डांस करने लगी।

यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन । इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138