search

Photos: ऐसा नजारा और कहां... धुंध की सफेद चादर से ढका कश्मीर, कई जिलों में शून्य से नीचे पारा

LHC0088 2025-12-17 13:06:59 views 846
  

कश्मीर की डल लेक का नजारा (फोटो- साहिल मीर)



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर में पारे में फिर गिरावट के साथ पूरी घाटी चिल्ले कलां की ओर बढ़ रही है। यहां अधिकांश जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है।

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दिन और रात का पारा दस डिग्री से नीचे चल रहा है। घाटी में 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दी का सफर 21 दिसंबर से शुरू होगा।

  

इस बीच मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 21 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 29-31 दिसंबर को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

कश्मीर में रात के पारे में अचानक गिरावट के साथ ठंडक का अहसास बढ़ा है। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में मंगलवार की सुबह धुंध छाई रही। इससे दृश्यता की कमी से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही आंशिक तौर पर बाधित रही। जम्मू और कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में आगामी हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

  

बर्फबारी की सूरत में यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को ट्रैफिक व प्रशासन की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 14.1 डिग्री, पहलगाम में सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 12.6 और गुलमर्ग में सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  

जम्मू में दिनभर धूप खिलने से सर्दी का अधिक अहसास नहीं हुआ। यहां अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138