search

सुपौल की अंजू ने मुख्यमंत्री नीतीश को बताया अपना प्लान, 10 हजार रुपये से शुरू करेंगी ये बिजनेस

cy520520 2025-10-4 19:36:32 views 1287
  सुपौल की अंजू ने मुख्यमंत्री नीतीश को बताया अपना प्लान





जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुख्यमंत्री रोजगार योजना से महिला सशक्तिकरण से समाज की नई तस्वीर गढ़ने की कोशिश जारी है। महिलाओं को लगातार इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा। जीविका समूह के जरिए एक बार फिर 70 हजार से अधिक महिलाओं को शुक्रवार को लाभान्वित किया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़े। उजियारपुर प्रखंड के सुपौल गांव निवासी मिंटू कुमार यादव की अंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री से बात की।  



वह योजना का लाभ लेने वाली एक करोड़वीं लाभार्थी बनी है। उसने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए कहा कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद उसके जीवन में व्यापक बदलाव आया है। जीविका से 20 हजार रूपये कर्ज लिया और दो कट्ठा खेत में सब्जी उत्पादन किया।  

सब्जी उत्पादन से लाभ हुआ और उस पैसे से कर्ज चुकता किया। उसके बाद 50 हजार रूपये कर्ज लेकर दुधारू जानवर खरीद कर दूध की बिक्री का कार्य किया। कर्ज लौटाने के बाद फिर से जीविका समूह से 50 हजार रूपये कर्ज लिया और हल्दी की खेती शुरू की। जिससे मुझे काफी लाभ हुआ।  



आज जो 10 हजार रूपये उसे मिल रहा है उससे किराना दूकान करेगी। उसने मुख्यमंत्री को बताया कि वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सास-ससुर को 2200 रूपये आ रहा है। इसका उपयोग मेरे सास-ससुर अपने लिये कर रहे हैं और वे काफी खुश हैं। फ्री बिजली का सदुपयोग कर रही हैं।  

बच्चे अच्छे ढंग से पढ़ रहे हैं। उसने मुख्यमंत्री को कहा कि आपकी बदौलत हर बेटी पढ़ रही है, आगे बढ़ रही है। राज्य की बेटी-बहू अपनी तकदीर बना रही है। आपने राज्य की महिलाओं के लिये बहुत कुछ किया है। जीविका समूह नहीं होता तो हमलोग का जीवन बहुत मुश्किल होता।  



आपने जीविका बनाकर हम सभी महिलाओं को काफी आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आगे बढ़िया से दुकान संचालन के लिए शुभकामनाएं दी।  
4,31,317 महिलाओं हुई लाभान्वित

   जिले में शुक्रवार को 70 हजार से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते में राशी अंतरण की गई। सभी को दस-दस हजार की रकम भेजी गई। बताया गया कि अब तक 4,31,317 महिलाओं को राशि भेजी गई है।  



इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 4,01,125 एवं शहरी क्षेत्र की 30,193 महिला सदस्य शामिल हैं। उक्त कार्यक्रम जिले के सभी 20 प्रखंडों, 69 संकुल स्तरीय संघों एवं 3,445 ग्राम संगठनों में भी दिखाया गया।  इसमें 2,61,925 महिलाओं ने भाग लिया।  



महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब आदि माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ीं। मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जीविका के डीपीएम विक्रांत शंकर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।  

यह भी पढ़ें- गया–पटना रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब स्थायी नंबरों से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें



यह भी पढ़ें- Bihar Rain: भारी बारिश से सासाराम में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों में जल जमाव; कच्चे मकान गिरे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737