search

CG News: सीयू के प्रोफेसर नरेंद्र मिश्रा क्वार्टर में मृत पाए गए, जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2025-11-5 07:06:27 views 1277
  

सीयू के प्रोफेसर नरेंद्र मिश्रा क्वार्टर में मृत पाए गए, जांच में जुटी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में महज 13 दिन के भीतर दूसरी मौत से परिसर में सन्नाटा पसर गया है। बाटनी विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार मिश्रा अपने क्वार्टर में मृत पाए गए। वे परिसर में अकेले रहते थे। प्राथमिक जांच में कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भीतर प्रो. मिश्रा मृत अवस्था में मिले

प्रो. नरेंद्र मिश्रा की लाश उनके विश्वविद्यालय क्वार्टर में पाई गई। सहकर्मियों ने कई बार फोन किया, लेकिन जब उन्होंने काल रिसीव नहीं किया तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भीतर प्रो. मिश्रा मृत अवस्था में मिले। घर का माहौल देखकर सहकर्मी और पुलिस भी हैरान रह गए। कमरे में साफ-सफाई का अभाव था, दीवारों पर जाले और एकांत का माहौल साफ नजर आ रहा था।
बहुत शांत और संयमी स्वभाव के व्यक्ति थे

पड़ोसियों ने बताया कि प्रो. मिश्रा बहुत शांत और संयमी स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने कभी किसी से विवाद या झगड़ा नहीं किया। विभाग के शिक्षकों और छात्रों का कहना है कि वे बेहद सरल और मिलनसार थे। संभव है उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी हो। मौत से कुछ घंटे पहले, शाम करीब सात बजे वे सुरक्षा गार्ड से मिले थे।  

  

मुस्कुराते हुए उन्होंने समय पूछा और अपने घर की ओर लौट गए थे। फिलहाल शव को सिम्स के मोर्चरी में रखा गया है। प्रो. मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 1998 में यूपी के एक कालेज से अपने शिक्षण करियर की शुरुआत की थी।
13 दिन पहले छात्र की भी मौत

परिसर में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 13 दिन पहले विश्वविद्यालय के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उस घटना ने भी छात्रों और प्रबंधन को झकझोर दिया था। अब प्रोफेसर की मौत के बाद विश्वविद्यालय में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है। हालांकि यह परिस्थिति एकदम अलग है।
शांत, विनम्र व समर्पित शिक्षक

बाटनी विभाग में प्रो. मिश्रा को एक शांत, विनम्र और समर्पित शिक्षक के रूप में जाना जाता था। वे विभागीय गतिविधियों में कम ही बोलते, लेकिन हमेशा सहयोगी रहते थे। छात्रों के अनुसार, वे पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और अनुशासित थे। उनका अचानक इस तरह चले जाना सभी के लिए गहरा झटका है।

  
कोनी पुलिस ने किया मर्ग कायम, जांच शुरू

मामले की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कहा है कि पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिसर में फिलहाल शोक और सन्नाटा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138