search

चूने से पनीर बनाकर कर रहा था सप्लाई, मथुरा में ADM ने डेयरी पर लगाया 90 हजार का जुर्माना

cy520520 2025-11-19 00:37:45 views 975
  

मिलावटी पनीर को नष्ट कराया गया है। फोटो: जागरण



जागरण संवाददाता, मथुरा। बरसाना के गांव हाथिया में मिलावटी पनीर की जांच के बाद डेयरी संचालक पर कार्रवाई की गई है। इस डेयरी में पनीर बनाने के लिए रिफाइंड पामोलीन आयल, चूना और सफेद घोल का प्रयोग किया जा रहा था। तीनों मिलावटी तत्वों के आधार पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने लगाया है।

जुलाई में बरसाना के गांव हाथिया में मिलावटी पनीर बनाए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की थी। इसमें भोला डेयरी पर कार्रवाई करते हुए मिलावटी पनीर बनाए जाने का भंडाफोड़ किया गया था। यहां से पनीर बनाने में प्रयोग किए जा रहे पामोलीन आयल, चूना और सफेद घोल के नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक आगरा को भेजे गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन तीनों तत्वों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस पर डेयरी संचालक चरन सिंह निवासी मुहल्ला यादव, बरसाना पर तीनों तत्वों के लिए 30-30 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। न्याय निर्णायक अधिकारी-अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने एक माह के भीतर जुर्माने की धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न होने पर जुर्माने की धनराशि की वसूली भू-राजस्व की तरह की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159289