search

नोएडा में SIR का काम करने के दौरान बिगड़ी भाजपा महानगर अध्यक्ष की तबीयत, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

LHC0088 2025-12-17 10:07:26 views 1253
  

महेश चौहान। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता,नोएडा। सेक्टर-116 में भाजपा कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण का काम कर रहे नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान की मंगलवार शाम चार बजे करीब अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचेत देखकर किसान मोर्चा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित त्यागी ने तुरंत गाड़ी से सात मिनट में सेक्टर-50 के मेदांता अस्पताल में पहुंचाकर इलाज कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बीच नोएडा विधायक पंकज सिंह के फोन पर अलर्ट हुई विशेषज्ञों की टीम ने आपरेशन के दौरान स्टंट डालकर उनकी जान को सुरक्षित किया। फिलहाल महानगर अध्यक्ष का आईसीयू में उपचार चल रहा है।
SIR का काम करते समय उठा छाती में दर्द

सह-मीडिया प्रभारी अमित त्यागी ने बताया कि शाम चार बजे करीब भाजपा कार्यालय में वह महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और अन्य लोगों के साथ एसआइआर का काम कर रहे थे। अचानक महेश चौहान को छाती में दर्द उठा और तेज पसीने बहने लगे। वह बोलते-बोलते अचेत हो गए।

अमित ने तुरंत महानगर अध्यक्ष को गाड़ी में बैठाया और एक दवाई खिलाकर अस्पताल के लिए निकल गए। रास्ते में उन्होंने नोएडा विधायक पंकज सिंह को घटना की सूचना दी। विधायक के फोन पर विशेषज्ञों की टीम मुख्य गेट पर अलर्ट होकर इंतजार करने लगी। सात मिनट में वह महानगर अध्यक्ष को अस्पताल लेकर पहुंचे और 12 मिनट में टीम ने आपरेशन शुरू कर दिया।

उनको स्टंट डालने के बाद आइसीयू में रखा है। आधे घंटे बाद विधायक पंकज सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने महानगर अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138