search

हमलावर राणा बल्लाचौरिया को मारने आए थे, पंजाबी गायक मनकीरत औलख नहीं थे टारगेट, मोहाली में हुए हत्याकांड में कई अहम खुलासे

cy520520 2025-12-16 18:07:23 views 1245
  

राणा बल्लाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।



राणा बल्लाचौरिया हत्याकांड पर एसएसपी मोहाली ने की प्रेस कान्फ्रेंस, कई अहम खुलासे

जागरण संवाददाता, मोहाली। सोहाना में कबड्डी मैच के दौरान सोमवार शाम गोलियां मारकर राणा बल्लाचौरिया की हत्या के पीछे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का कोई लेना-देना नहीं है। हमलावर बल्लाचौरिया को मारने आए थे और मनकीरत औलख का कार्यक्रम में आना था, लेकिन वह इस हमले का टारगेट नहीं थे। यह जानकारी मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने दी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रेस काॅन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिन लोगों के नाम हैशटैग के साथ सामने आ रहे हैं, फिलहाल जांच में वही जिम्मेदार माने जा रहे हैं। घटना पर पहले से कई मंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। अभी तक की गई जांच में सामने आया है कि घटना के समय काफी भीड़ थी। हमलावरों को रेकी का ज्यादा समय नहीं मिला। जब राणा बल्लाचौरिया को सेल्फी के लिए रोका गया, उसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई।  
दो शूटरों के नाम आए सामने, जांच में जुटी 12 टीमें

एसएसपी ने बताया कि वारदात में दो शूटर शामिल थे, आदित्य कपूर और करण पाठक नाम सामने आया है। एक अन्य व्यक्ति अलग भूमिका में था। 30 बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। मामले की जांच के लिए कुल 12 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें अमृतसर और दिल्ली की टीमें भी शामिल हैं। तकनीकी टीम अलग से काम कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737