Bihar Board: र‍िजल्‍ट ही नहीं परीक्षा देने में भी लड़कों को पीछे छोड़ रहीं बिहार की बेटियां, मैट्र‍िक और इंटर के आंकड़े दे रहे गवाही

cy520520 4 hour(s) ago views 834
  

बिहार बोर्ड में लड़क‍ियों का बढ़ा आंकड़ा



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा तिथि के बाद अब परीक्षार्थियों की संख्या भी जारी कर दिया है।  इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में लड़कियों की संख्या अधिक है।

मैट्रिक में 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इनमें सात लाख, 85 हजार, 829 लड़कियां व सात लाख 27 हजार, 134 लड़के शामिल होंगे। इस बार लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में 58 हजार 695 अधिक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मैट्रिक परीक्षा में कम परीक्षार्थी शामिल होे रहे हैं। 2025 में कुल 15 लाख, 97 हजार 646 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।  
इंटर 2026 में लड़कों की तुलना में 33 हजार 844 लड़कियां अधिक

इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में भी लड़कियों की संख्या अधिक है। इस बार इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में कुल 13 लाख, 17 हजार, 846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें लड़कियों की संख्या छह लाख, 75 हजार, 845 व लड़कों की संख्या छह लाख, 42 हजार, 1 है।

इंटर में लड़कों की तुलना में 33 हजार 844 लड़कियां परीक्षा में अधिक शामिल होंगी। वहीं, इंटर वर्ष 2024 की परीक्षा की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2024 इंटर परीक्षा में 12,74,069 विद्यार्थी शामिल हुए थे।  
लड़कियों की संख्या अधिक होना मुख्यमंत्री की योजनाओं का असर : आनंद किशोर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योजनाओं का असर पिछले कई वर्षों से दिखने लगा है। इस बार इंटर व मैट्रिक दोनों बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों से अधिक लड़कियां शामिल हो रही हैं।

यह बोर्ड के साथ-साथ राज्य के लिए भी गर्व की बात है। सरकार की ओर से स्कूल जाने वाली लड़कियों की शिक्षा के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका असर लगातार दिख रहा है।

अध्यक्ष ने बताया कि इंटर परीक्षा के लिए राज्य में 1762 व मैट्रिक के लिए 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 दो से 13 फरवरी और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026, 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी।

पटना जिले में इंटर में 73, 963 व मैट्रिक में 71,009 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटर के लिए पटना जिले में 84 व मैट्रिक के लिए में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मैट्रिक में कुछ वर्षों में शामिल विद्यार्थियों की संख्या

2025 : 15,97,646
2024: 16,64,252
2023: 16,10,657
2022: 16,11,099
2021: 16,54,171
2020: 14,94,071
2019: 16,35,070
2018: 17,58,797
2017: 17,23,911

इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी



2025 : 12,74,069
2024 : 12,91,684
2023 : 13,04,586
2022 : 13,25,749
2021 : 13,40,267
2020 : 12,04,834
2019 : 13,15,382
2018 : 11,92,053
2017 : 12,56,507
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
135212

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.