search

Mahindra XUV 7XO में मिलेगा यह शानदार फीचर, जनवरी में लॉन्‍च से पहले टीजर से मिली जानकारी

LHC0088 2025-12-15 21:04:48 views 572
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी का नया टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें एक बेहतरीन फीचर की जानकारी सामने आई है। किस तरह के फीचर को एसयूवी में ऑफर किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्‍च होगी Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 7XO को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी को जनवरी 2026 के शुरू में ही लॉन्‍च कर दिया जाएगा।
जारी हुआ टीजर

निर्माता की ओर से नई एसयूवी के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है। नए टीजर में एसयूवी के एक बेहतरीन फीचर की जानकारी दी गई है। जिससे एसयूवी काफी बेहतरीन विकल्‍प बन जाएगी।
किस फीचर की हुई पुष्टि

महिंद्रा की ओर से जो नया टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिसमें एक फीचर की पुष्टि हो गई है। यह फीचर ट्रिपल स्‍क्रीन का है। इसके साथ ही एसयूवी में Boss Mode को दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।
बुकिंग भी शुरू हुई

महिंद्रा की जल्‍द लॉन्‍च होने वाली एसयूवी Mahindra XUV 7XO के लॉन्‍च से पहले इसकी बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 21 हजार रुपये देकर ऑनलाइन और डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से Mahindra XUV 7XO में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला

महिंद्रा की ओर से XUV 7XO को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला MG Hector, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138