search

समस्तीपुर में पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 8 लाख के चूजे और मुर्गे जलकर खाक

cy520520 2025-12-15 20:37:28 views 977
  

पोल्ट्री फार्म में लगी आग। (जागरण)



संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के लोदीपुर धार गांव में एक पोल्ट्री फार्म में आग लग जाने से लगभग 8 लाख रुपये के मुर्गे, चूजे तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।

घटना सोमवार की अहले सुबह साढ़े तीन बजे हुई। आगलगी की भीषण घटना में पिंटू कुमार साह का पोल्ट्री फॉर्म जलकर राख हो गया।

आगलगी की घटना में 2500 से अधिक मुर्गे, चूजे, दर्जनों बोरे मुर्गी दाना एवं पूरा पोल्ट्री फार्म आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी।

आसपास के लोगों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में 8 से 10 लाख रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान है।

घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है परंतु अनुमान है कि आसपास जलाए जा रहे अलाव की चिंगारी के कारण यह घटना हुई। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725