search

Tata Sierra के Top Variant Accomplished+ को खरीदने के लिए कितने रुपये देने होंगे, टाटा ने कर दिया कीमत का खुलासा!

cy520520 2025-12-15 14:38:03 views 523
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से नवंबर के आखिर में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Tata Sierra को लॉन्‍च किया गया था। लॉन्‍च के बाद अब इस एसयूवी के Top Variant Accomplished+ की कीमत की घोषणा कर दी गई है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट को किस कीमत पर ऑफर किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन दिया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Tata Sierra के टॉप वेरिएंट की कीमत की हुई घोषणा

टाटा मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी के ताैर पर ऑफर की गई Tata Sierra के टॉप वेरिएंट Accomplished+ की कीमत की घोषणा कर दी गई है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के बाकी वेरिएंट्स की कीमत की घोषणा पहले कर दी गई थी लेकिन अब टॉप वेरिएंट की कीमत को सार्वजनिक किया गया है।
कितनी है कीमत

टाटा मोटर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से 21.29 लाख रुपये तक रखी गई है। इस कीमत में इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्‍प में ऑफर किया गया है।
पेट्रोल वेरिएंट्स की कितनी कीमत

Tata Sierra के टॉप वेरिएंट Accomplished+ के पेट्रोल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होगी। पेट्रोल इंजन के विकल्‍प के साथ इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये है।
डीजल वेरिएंट्स की कितनी कीमत

Tata Sierra के Accomplished+ के डीजल इंजन वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 20.29 लाख रुपये और 21.29 लाख रुपये रखी गई है।
कैसे हैं फीचर्स

टाटा सिएरा एसयूवी में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, फ़्लश डोर हैंडल, कॉर्नरिंग फॉग लैंप, ट्रिपल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, Hypr HUD, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर के साथ Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, Sonic Shaft साउंड बार, 5G कनेक्टिविटी, सेगमेंट में सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पावर्ड टेलगेट, टेरेन मोड्स, पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।
कितना दमदार इंजन

Tata Sierra में भी 1.5 लीटर की क्षमता के तीन इंजन का विकल्‍प दिया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन से 160 पीएस की पावर और 255 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें 1.5 लीटर रेवोट्रॉन इंजन दिया है जिससे इसे 106 पीएस की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। तीसरे इंजन के तौर पर इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिससे इसे 118 पीएस की पावर और 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन के विकल्‍प को दिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737