search

दिल्ली के आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

deltin33 2025-10-6 06:06:30 views 1267
  जीटी करनाल रोड पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं।





जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। जीटी करनाल रोड स्थित आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं, वहीं खून भी निकल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक के पास से कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिले हैं, जिससे की उसकी पहचान हो सके। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा है।



जानकारी के मुताबिक एक अक्तूबर को आदर्श नगर पुलिस को जानकारी दी कि मेट्रो स्टेशन के पास एक शव पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद क्राइम टीम को बुलाया। टीम के जांच करने के बाद शव जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

शव की शिनाख्त के लिए शव मिलने वाले स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशइश कर रही है आखिर यह शख्स यहां तक कैसे पहुंचा। वहीं, आसपास के लोगों के अलावा आसपास के थानों से भी पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521