UP BJP President: पंकज चौधरी ने संभाला भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकता

deltin33 Yesterday 01:07 views 777
  

पंकज चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार शाम काे अपना कार्य भी ग्रहण कर लिया


डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊः केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सात के सांसद पंकज चौधरी काे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के निर्विरोध अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार शाम काे अपना कार्य भी ग्रहण कर लिया। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल, भाजपा उत्तर प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चाैधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य व ब्रजेश पाठक और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माैजूदगी में कार्यभार संभाला। इससे पहले भूपेंद्र चौधरी ने पंकज चौधरी को पार्टी की ध्वजा सौंपी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार शाम काे अपना कार्य ग्रहण करने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चाैधरी ने कहा कि संगठन मेरे लिए सर्वोपरि है और संगठन का हर आदेश सर्वमान्य होगा। मैं आज कार्यकर्ताओं के इस महासंगम में प्रेमपूर्ण भावना से स्वयं को जोड़ रहा हूं। प्रदेश भर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से प्राप्त अपूर्व स्नेह से गदगद और अभिभूत हूं। लखनऊ में सभी के स्नेह, उत्साह और आत्मीय स्वागत से स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि लखनऊ को भारत की राजनीति का केंद्र बिंदु भी माना जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व संभालते समय वे रोमांचित, उत्साहित और गौरवान्वित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा संघ परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महान दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसी लोकतांत्रिक पार्टी में ही यह संभव है कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर अटूट विश्वास जताते हुए केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यह उनकी अब तक की सबसे गंभीर और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्पण इस दायित्व के निर्वहन में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 से अब तक कुल 15 प्रदेश अध्यक्ष संगठन का नेतृत्व कर चुके हैं। इन सभी के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर हैं, जिनसे उन्हें सीखने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- BJP UP President: भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चाैधरी बाेले- \“मैं रूल करने नहीं, रोल अदा करने आया हूं\“ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद और जातिवाद नहीं चलता। पार्टी का नेतृत्व न किसी विशेष परिवार को मिलता है और न ही किसी खास जाति को। यहां कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता बड़े से बड़ा दायित्व निभा सकता है। इसी कारण हम सभी को अपनी पार्टी पर गर्व है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का आरंभ सुनियोजित नहीं था।

यह भी पढ़ें- Pankaj Chaudhary: भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चाैधरी बने पंकज, 17वें अध्यक्ष काे चहुंओर से मिल रही बधाई गलत के सामने हार न मानने की जिद ने उन्हें राजनीति में प्रवेश कराया। उन्होंने बताया कि सभासद बनने के बाद डिप्टी मेयर के चुनाव में कुछ अनुचित कानूनी बाधाएं डाली गईं। इसके विरोध में समर्थकों के साथ सिविल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया और सात महीने में न्याय मिला, जिसके बाद वे गोरखपुर के डिप्टी मेयर बने। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में पहला ऐसा मामला था, जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर स्टे लगा और सात महीने में निर्णय भी आया। वर्ष 1991 में भाजपा ने 26 वर्ष की आयु में उन्हें महाराजगंज से लोकसभा चुनाव लड़ाने का निर्देश दिया। वर्ष 1991 से 2024 तक उन्होंने महाराजगंज और भाजपा का साथ कभी नहीं छोड़ा। एक ही पार्टी और एक ही संसदीय क्षेत्र से सात बार उम्मीदवार बनने का अवसर भाजपा और महाराजगंज की जनता के आशीर्वाद से मिला।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1110K

Threads

0

Posts

3510K

Credits

administrator

Credits
351841

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.