search

गुरुग्राम में कांग्रेस का विस्तार, चार-चार उपाध्यक्ष और 16 महासचिव नियुक्त

Chikheang 2026-1-18 08:26:11 views 796
  

कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय। जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के दो महीने बाद अब गुरुग्राम में कांग्रेस पार्टी का विस्तार किया गया है। शहरी और ग्रामीण दोनों जिलाध्यक्षों ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा की। दोनों जगहों पर चार-चार उपाध्यक्ष और आठ-आठ महासचिव नियुक्त किए गए हैं।

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से इसकी अधिकारिक सूची जारी की गई। गुरुग्राम शहरी व ग्रामीण से बनाए गए पदाधिकारियों को शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने बधाई देते हुए संगठन के लिए और बेहतर काम करने को प्रेरित किया।

जारी की गई सूची में गुरुग्राम शहरी कांग्रेस से भजन लाल यादव, हरकेश बोहत, सीमा हुड्डा कटारिया व अरविंद गुज्जर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूबे सिंह यादव को महासचिव (आर्गेनाइजेशन) व राजीव यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शेखर गुज्जर, धर्मेंद्र मिश्रा, मुकेश डागर, नरेश वशिष्ठ, निर्मल यादव, सविंद्र लोहिया, श्याम लाल बामनिया व राहुल यादव को महासचिव नियुक्त किया गया है।

अमन कौशिक, अमन प्रजापति, अंकित यादव, कार्तिक गहलोत, खेमचंद किरार, महावीर सिंह, मनोज आहुजा, पंकज मेहंदीरत्ता, सुशील सहरावत, राहुल नंबरदार, रविंद्र तंवर, सतीश सांगवान, सुनीता गाबा, सुनीता तोमर, विकास हुड्डा व विजेंद्र जिंदल (पप्पी जिंदल) को सचिव बनाया गया है।

जिला कांग्रेस ग्रामीण से सतबीर पहलवान लोकरी, योगेश यादव सिकंदरपुर, सतपाल शर्मा व मुकेश पवन चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राकेश यादव को महासचिव (आर्गेनाइजेशन), मोहित मंगला को कोषाध्यक्ष बनाया है। रिंका कटारिया, अमित यादव, संजय भारद्वाज, राजकुमार यादव, देवेंद्र यादव चंदू, इंद्र यादव, हरिओम सभ्रवाल, हरिओम सिंह छोक्कर को महासचिव बनाया गया है।

दीपेश कौशिक, भीम सोनी, राहुल जैलदार बेरका, डा. हरेंद्र सहरावत, सत्यवंती नेहरा, अश्वनी यादव, संदीप यादव, सुखीराम भारद्वाज, तिलकराज खुराना, नरबीर नेहरा, मधु भगत, आशीष धनखड़, विजयपाल नन्नी, जीतू चौहान, अनिल गंडास और रविंद्र कुमार बघेल को सचिव नियुक्त किया गया है। दोनाें जिलाध्यक्षों ने कहा कि हम सब मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। मजबूती से संगठन की विचारधारा को जनता तक पहुंचाएंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168765