search

11 माह में समस्तीपुर जंक्शन से 33 लाख 93 हजार यात्रियों ने किया सफर, मई में बना रिकार्ड

Chikheang 2025-12-15 00:37:07 views 650
  

मई 2025 में रिकार्ड 3 लाख 75 हजार 670 यात्रियों ने की जंक्शन से यात्रा! फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जनवरी से नवंबर 2025 तक समस्तीपुर जंक्शन से कुल 33 लाख 93 हजार 211 यात्रियों ने रेल सफर किया। इन 11 महीनों में यात्रियों से रेलवे को कुल 56 करोड़ 13 हजार 183 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आंकड़ों के अनुसार यात्रियों की संख्या और राजस्व में महीने दर महीने उतार–चढ़ाव देखने को मिला। यदि सबसे अधिक यात्री वाले महीने की बात करें तो मई 2025 में रिकार्ड 3 लाख 75 हजार 670 यात्रियों ने समस्तीपुर जंक्शन से यात्रा की।

वहीं सबसे कम यात्रियों की संख्या सितंबर 2025 में दर्ज की गई, जब केवल 2 लाख 52 हजार 901 यात्रियों ने सफर किया। राजस्व के मामले में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। नवंबर 2025 रेलवे के लिए सबसे लाभकारी महीना रहा, जब यात्रियों से 6 करोड़ 81 लाख 32 हजार 225 रुपये की सर्वाधिक कमाई हुई।

इसके विपरीत सितंबर 2025 में रेलवे को सबसे कम 3 करोड़ 74 लाख 32 हजार 505 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।रेलवे आंकड़ों के अनुसार वर्ष की शुरुआत जनवरी महीने में 2 लाख 58 हजार 879 यात्रियों ने समस्तीपुर जंक्शन से सफर किया और इससे रेलवे को 4 करोड़ 40 लाख 18 हजार 469 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

फरवरी में यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 लाख 81 हजार 766 हो गई और राजस्व 4 करोड़ 52 लाख 05 हजार 415 रुपये दर्ज किया गया। मार्च में यह आंकड़ा और बेहतर हुआ। इस दौरान 2 लाख 91 हजार 338 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 4 करोड़ 78 लाख 41 हजार 883 रुपये की आमदनी हुई।

अप्रैल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और 3 लाख 59 हजार 280 यात्रियों से रेलवे को 5 करोड़ 21 लाख 03 हजार 827 रुपये का राजस्व मिला। मई महीने में यात्रियों की संख्या बढ़कर 3 लाख 75 हजार 670 पहुंच गई, वहीं राजस्व 5 करोड़ 88 लाख 71 हजार 298 रुपये रहा।

जून में यात्रियों की संख्या थोड़ी घटकर 3 लाख 62 हजार 553 रही, लेकिन इसके बावजूद राजस्व बढ़कर 6 करोड़ 54 लाख 02 हजार 037 रुपये तक पहुंच गया।जुलाई में यात्रियों की संख्या घटकर 3 लाख 00 हजार 043 हो गई और राजस्व 5 करोड़ 38 लाख 48 हजार 207 रुपये रहा।

अगस्त में भी गिरावट जारी रही, जब 2 लाख 77 हजार 860 यात्रियों से 4 करोड़ 83 लाख 26 हजार 467 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। सितंबर में वर्ष का सबसे कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। इस महीने केवल 2 लाख 52 हजार 901 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 3 करोड़ 74 लाख 32 हजार 505 रुपये का ही राजस्व मिला।

अक्टूबर में यात्रियों की संख्या फिर बढ़कर 2 लाख 82 हजार 138 हुई, लेकिन राजस्व 3 करोड़ 88 लाख 30 हजार 850 रुपये तक ही सीमित रहा। नवंबर महीने में स्थिति पूरी तरह बदल गई। इस दौरान 3 लाख 50 हजार 783 यात्रियों ने समस्तीपुर जंक्शन से सफर किया और रेलवे को वर्ष का सर्वाधिक 6 करोड़ 81 लाख 32 हजार 225 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953