search

प्यार में पागल हसीना ने लिया था काले जादू का सहारा, टीवी की नंबर-1 एक्ट्रेस बन मचाई सनसनी

deltin33 2025-12-14 21:37:32 views 1080
  

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कौन (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्लैक मैजिक को लेकर तरह-तरह किस्से आपने सुने होंगे। तंत्र-मंत्र की विद्या वाले चर्चे आम लोगों के बीच काफी चर्चित रहते हैं। लेकिन हैरानी बात तब होती है, जब कोई सेलेब्स इसका इस्तेमाल करता है। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी ही मशहूर अदाकारा के बारे में बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने अपने प्यार को हासिल करने के लिए ब्लैक मैजिक का इस्तेमाल किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसका खुलासा उस अभिनेत्री ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किया था। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि वह हसीना टीवी की नंबर-1 एक्ट्रेस भी रही है। आइए जानते हैं यहां किसके बारे में जिक्र तिया जाए रहा है।  
इस एक्ट्रेस ने लिया था ब्लैक मैजिक का सहारा

टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें अपने समय में काफी लोकप्रिय रहा था। इस शो में ईशिता का किरदार छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने निभाया था। 14 दिसंबर यानी आज दिव्यांका अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं।

  

यह भी पढ़ें- पहले लगी शराब की लत, फिर बिगड़ा पूरा शरीर..., Divyanka Tripathi के पति को लेनी पड़ी थेरेपी

इस दौरान हम आपको अभिनेत्री की निजी जिंदगी से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने अपने खोये हुए प्यार को हासिल करने के लिए काले जादू का सहारा लिया था। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने राजीव खंडेलवाल के टॉक शो के दौरान इस मामले को लेकर खुलकर बात की थी।

  

उन्होंने बताया कि अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वह काफी परेशान रहने लगीं और उसे जीवन में वापस लाने के लिए उन्होंने टोना टोटका तक अपनाया ताकि पुराना प्यार फिर से हासिल हो जाए। इस कदर वह अपने प्रेमी के प्यार में सारी हदें से गुजर गई थीं।

  

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा थे। दोनों का रिलेशनशिप 8 साल तक चला और बाद में इनका ब्रेकअप हो गया, जिससे दिव्यांका को काफी आहत पहुंची और वह ब्लैक मैजिक का सराहा लेने लग गई थीं। हालांकि, बाद में दिव्यांका त्रिपाठी ने जीवन की सच्चाई को अपनाया और सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना सीखा।  
2016 में हुई दिव्यांका त्रिपाठी की शादी

शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के कुछ सालों बाद दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी में टीवी अभिनेता विवेक दहिया की एंट्री हुई है। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। तब से लेकर अब तक ये कपल खुशहाल जिंदगी जी रहा है।  

यह भी पढ़ें- टीवी पर दोबारा वापसी कर रहा 12 साल पुराना ये शो? Karan Patel ने दिया बड़ा हिंट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521