search

28 जनवरी से शुरू होगा संसद का Budget Session, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट; पूरा शेड्यूल

deltin33 2026-1-9 18:26:47 views 1086
  

बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। केंद्रीय बजट एक फरवरी, रविवार को पेश किया जा सकता है।

संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा तय किए गए संभावित कार्यक्रम का हवाला देते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा


बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण 29 जनवरी को दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। 30 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है।

31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। केंद्रीय बजट 1 फरवरी, रविवार को पेश किया जाएगा।
13 फरवरी से अवकाश

राष्ट्रपति के अभिभाषण और केंद्रीय बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद, संसद की बैठक 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित हो जाएगी। संसद की बैठक 9 मार्च को पुन: शुरू होगी और सत्र 2 अप्रैल, गुरुवार को समाप्त होगा।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476127