search

JDU Politics: भागलपुर सांसद ने की सीएम नीतीश की तारीफ, कहा- कटुता दूर होगी, पार्टी को करेंगे मजबूत

Chikheang 2025-12-14 18:07:56 views 1201
  

JDU Politics: यिा भागलपुर में जदयू सदस्‍यता अभि‍यान के दौरान जदयू कार्यकर्ता



जागरण संवाददाता,  भागलपुर। JDU Politics : जदयू ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में सदस्यता अभियान 2025–28 का औपचारिक शुभारंभ किया। शनिवार को जदयू कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि इसी दिन महानगर स्तर पर भी भव्य आयोजन कर अभियान को गति दी गई। दोनों कार्यक्रमों में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर स्पष्ट संदेश दिए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व जिला जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा

वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अभियान को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि यह अभियान केवल संख्या बढ़ाने का नहीं, बल्कि सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का माध्यम है। विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने कहा कि जदयू ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर काम किया है। सांसद अजय कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्‍होंने कहा क‍ि चुनाव के दौरान जो भी कटुता हुई, उसे दूर कर लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के बीच हुए विद्वेश को दूर को पार्टी को मजबूत किया जाएगा। भागलपुर जिले के सभी विधानसभा सीट पर एनडीए की जीत हुई है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्‍साह जगा है।
सदस्यता अभियान संगठन को नई ऊर्जा देगी

विधायक शुभानंद मुकेश ने संगठन को व्यापक बनाने की जरूरत पर जोर दिया। विधायक ललित नारायण मंडल ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों को अभियान से जोड़ने की बात कही। पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने संगठनात्मक मजबूती को समय की मांग बताई। जिला संगठन प्रभारी सह बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार ने कहा कि यह सदस्यता अभियान संगठन को नई ऊर्जा देगी।

भागलपुर महानगर जदयू की ओर से भी सदस्यता अभियान का शुभारंभ



भागलपुर महानगर जदयू की ओर से भी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर महानगर संगठन को और सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रमों में यह जानकारी दी गई कि सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी। अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भागलपुर में जदयू को और अधिक संगठित, मजबूत और जनप्रिय बनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर भी मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953