search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Weather Update: पटना सहित 10 जिलों का तापमान लुढ़का, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

LHC0088 2025-12-14 12:06:38 views 1269
  

बिहार में बढ़ा ठंड। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार का मौसम पांच दिनों तक पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। पटना सहित ज्यादातर भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहेगा। दिन में धूप निकलने के बावजूद कनकनी का असर बना रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 24 घंटों के दौरान राज्य के 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

बिहार के डेहरी, मधेपुरा, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम दृश्यता दो सौ मीटर गयाजी में दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   25.0
   13.5
   
   
   गया
   24.0
   11.0
   
   
   भागलपुर
   25.9
   11.9
   
   
   मुजफ्फरपुर
   24.0
   13.7
   
ठंड को देख विद्यालय संचालन समय में बदलाव की उठने लगी मांग

रोहतास जिले में धीरे-धीरे बढ़ रहे ठंड के प्रभाव को देखते हुए विद्यालय के संचालन समय में बदलाव करने की मांग उठने लगी है। खासकर शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग की जा रही है, ताकि बच्चों को विद्यालय में पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। हालांकि यहां का शिक्षा विभाग फिलहाल समय में किसी प्रकार के परिवर्तन करने के मूड में नहीं दिख रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोहरा छाए व ठंड को देखते हुए शिफ्ट में संचालित हो रहे कुछ विद्यालय के शिक्षक डीईओ से मिल संचालन समय पर विचार करने की मांग की। डीईओ ने शिक्षकों की मांग पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक जिले में चार दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालय शिफ्ट में संचालित होते हैं। ये सुबह साढ़े छह से 11:30 तक संचालित होते हैं। उसके बाद दूसरे शिफ्ट वाले स्कूल की पढ़ाई होती है, जो शाम चार बजे तक चलता है।  

शिक्षकों का कहना है कि मौसम को देखते हुए सुबह साढ़े बजे बच्चों को विद्यालय आने में परेशानी हो रही है। समय से सभी बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में पहले शिफ्ट वाले स्कूल के समय में आधा घंटा तक बदलाव किया जाता तो बच्चों को काफी सहूलियत होगी।

पटना समेत कई जिलों में मौसम को देखते हुए सुबह साढ़े सात बजे से पहले शिफ्ट में चलने वाले विद्यालय का समय निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में डीईओ मदन राय ने कहा कि इस मुद्दे पर डीएम से बात कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com