search

चीन की बढ़ती गतिविधि के बीच अमेरिका और जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास

Chikheang 2025-12-13 04:37:06 views 727
  

अमेरिका और जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन द्वारा जापान के निकट सैन्य गतिविधि बढ़ाने के बीच अमेरिका और जापान ने संयुक्त सैन्य अभ्यास कर दम दिखाया है। अमेरिका के दो बी-52 परमाणु-सक्षम बमवर्षक, जापान के तीन एफ-35 और तीन एफ-15 लड़ाकू विमानों के साथ जापान सागर के ऊपर संयुक्त उड़ान अभ्यास किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमने इस अभ्यास से साफ कर दिया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में किसी भी देश को ताकत के दम पर हालात बदलने नहीं देंगे।जापान और अमेरिका की संयुक्त हवाई शक्ति का प्रदर्शन करने वाला यह अभ्यास चीन और रूस के बमवर्षक विमानों द्वारा पश्चिमी जापान के आसपास एक साथ उड़ान भरने के एक दिन बाद हुआ। इसके कारण टोक्यो को लड़ाकू विमानों को तैनात करना पड़ा, हालांकि हवाई क्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं हुआ था।

अमेरिका का कहना है कि ये अभ्यास पहले से तय थे, लेकिन समय ऐसा आया है कि यह क्षेत्र को स्पष्ट संदेश देता है कि अमेरिका और जापान मजबूत और पूरी तरह तैयार हैं।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953