search

पैसों को लेकर की दूधिया की हत्या, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

cy520520 2025-10-6 03:06:30 views 1242
  दूधिया की हत्या करने पहुंचे दो लोग गिरफ्तार। जागरण





जागरण संवाददाता, बदायूं । शनिवार देर शाम दूधिया की हत्या करने पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। रविवार दोपहर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी अनिल कुमार पर शनिवार देर शाम जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया था। अनिल कुमार का कहना था कि वह दूध का कारोबार करते हैं। वह दूध खरीद कर वजीरगंज और आंवला इलाके में बिक्री करते हैं। एक माह पहले उझानी कस्बा निवासी सक्षम महेश्वरी से दूध के रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी।


कई बार किया घेरने का प्रयास

इसी बात को लेकर सक्षम माहेश्वरी ने कई बार उन्हें घेरने का प्रयास किया था, जिससे उन्होंने उझानी इलाके में जाना छोड़ दिया था। शनिवार देर शाम जब वह दूध बेचकर घर लौट रहे थे। तभी भटौली गांव के नजदीक उन्हें घेरने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रुके तो आरोपित सक्षम महेश्वरी अपने दोस्त उझानी कस्बे के मुहल्ला नारायणगंज निवासी माधव मित्तल के साथ तमंचा लेकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ गाली गलौज की।



जान से मारने का प्रयास किया। तभी लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ था। बाद में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। रविवार दोपहर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि आरोपितों को मौके से पकड़ा गया था। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737