search

चाईबासा में जमीन विवाद के चलते ली अधेड़ की जान, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-24 19:37:16 views 1260
  

मर्डर केस का खुलासा करती हुई पुलिस। फोटो जागरण  



जागरण संवाददाता, चाईबासा। मझगांव थाना क्षेत्र के खड़पोस में जमीन विवाद में हत्या करने के मामले में पुलिस 24 घंटे के अंदर तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर राफेल मुर्मू ने कहा कि 22 नवम्बर को दोपहर 1.30 बजे मझगाव थाना क्षेत्र ग्राम-खडपोस, टोला-हाटानीसाई में एक झरना नदी के तट पर टीवीएस मुपेड जलाये जाने की सूचना मिली थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में सनहा दर्ज कर सत्यापन करने के लिए मझगांव थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। खड़पोस जाकर जली हुई मोपेड के संबंध में आसपास के लोगो द्वारा पुछताछ के बाद बताया गया कि जली हुई गाड़ी फेरी वाला श्रीराम बिरुवा खड़पोस निवासी की है।

इसके बाद श्रीराम विरुवा के घर पर जाने पर देखा गया कि उसका घर बाहर से बंद है तथा घर के अंदर टीवी चल रहा है। इसके अलावा, उसके दरवाजे पर खून के धब्बे दिखायी दिए।

इसके बाद वीडियोग्राफी एवं वैज्ञानिक तैरीके से ग्रामीण मुण्डा, स्थानीय मुखिया एवं गणमान्य व्यक्तियो के समक्ष घर का दरवाजा खोला गया, तो घर का सामान तितर-बितर था तथा घर के अंदर फर्श पर भी खून के धब्बे पाये गये।
घर के पास कब्रिस्तान में मिली लाश

श्रीराम बिरुवा घर मे नहीं था, श्रीराम बिरुवा घर में अकेले रहता था तथा घर में अकेले रहते हुए पार्चून का दूकान चलाता था और मोपड से फेरी भी करता था। श्रीराम बिरुवा का पूरा परिवार ओडिशा के क्योझर में रहता था।

अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत परिजनो को खबर किया गया तथा श्रीराम बिरुवा की खोज की जाने लगी तो उसका शव घर के 100 मी. की दूरी पर कब्रिस्तान कैम्पस के अंदर मस्जिद की जमीन में झाड़ियो में ढका हुआ अर्द्ध नग्न अवस्था में पाया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार

तत्पश्चात शव का विधिवत पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया। मृतक के पुत्र जया सिंह बिरुवा के लिखित आवेदन पर मझगांव थाना में मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद खड़पोस के सूरज बिरुवा उर्फ टकलू (28 वर्ष), मधु बांकिरा उर्फ डोंडा (21 वर्ष) और राहुल पिंगुवा (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण हत्या की बात स्वीकार की।

अभियुक्तो के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुन लगा लोहे का रड, खुन लगा लोहे का खंजर (गुप्ती), मृतक श्रीराम बिरुवा का खुन लगा हुआ फुल पैंट मृतक के घर के नजदीक पुआल टाल से बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार तीनो व्यक्ति को न्यायालय में अग्रसारित किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148036

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com