search

Uttarakhand: पिंजरे ने दिया धोखा, अंदर रखे कुत्ते को खाकर भाग निकला गुलदार; स्‍कूलों में छुट्टी

cy520520 2025-12-11 20:37:09 views 1238
  

पिंजरे का फाटक बंद न होने से सुरक्षित बाहर निकलने में रहा सफल। जागरण



संवाद सहयोगी, लोहाघाट। बाराकाेट ब्लाक के च्यूरानी के धरगड़ा तोक में लगाए गए पिंजरे में फंसने के बजाए गुलदार अंदर रखे कुत्ते को मारकर खा गया। सूचना के बाद गुुरुवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पिंजरे के अंदर कुत्ते का सिर मिला। गुलदार धड़ को पूरा चट कर गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पिंजरे का फाटक न लगने के कारण गुलदार कैद नहीं हो पाया। पिंजरे को नए सिरे से लगा दिया गया है। मंगलवार की सुबह धरगड़ा निवासी 44 वर्षीय देव सिंह अधिकारी को गुलदार ने घर के पास ही मौत के घाट उतार दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक के पिता कल्याण सिंह अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात गुलदार पिंजरे में घुसा और कुत्ते को मारकर खा गया। रात में उन्होंंने गुलकार के गुर्राने की आवाज सुनी थी। सुबह देखा तो पिंजरे में रखा गया कुत्ता खाया हुआ था और पिंजरा खून से लथपथ था। वन विभाग के रेंजर आरके जोशी ने बताया कि गुलदार ने पिंजरे में घुसकर कुत्ते को नोचकर खाया है। पिंजरे में कुत्ते का केवल सिर का हिस्सा मिला। उन्होंने बताया कि पिंजरे का फाटक बंद नहीं होने से गुलदार फंस नहीं पाया। पिंजरे को नए सिरे से लगाया गया है।

बताया कि धरगड़ा के अलावा ,मिरतोली और च्यूरानी में भी पिंजरे लगाए गए हैं। कैमरा ट्रैप से गुलदार की लोकेशन ली जा रही है। इधर गुलदार के कैद न होने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ने बताया कि मंगलवार शाम को ओखलंज में उनके घर के ठीक सामने गुलदार दिखाई दिया। क्षेत्र में एक नहीं, कई गुलदार सक्रिय हैं। ओखलंज, मिरतोली, च्यूरानी, जमरेडी, मौकोट आदि गांवों में लगातार गुलदार नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर गोली मारने की मांग की है। कहा है कि लोगों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया तो क्षेत्र की जनता वन विभाग के विरूद्ध आंदोलन शुरू करेगी।
पांच विद्यालयों के बच्चों की रही छुट्टी

गुलदार के आतंक के चलते अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने राप्रावि च्यूरानी, राउप्रावि च्यूरानी, राप्रावि पुनई, राप्रावि मिरतोली, रापूमावि च्यूरानी के बच्चों को एक दिन का अवकाश दे दिया। जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने बताया कि गुलदार के भय से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप

लोहाघाट : च्यूरानी क्षेत्र के धरगड़ा तोक में लगे पिंजरे में गुलदार के कैद न होने पर लोगों ने वन विभाग के विरूद्ध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि वन विभाग की लापरवाही के कारण पिंजरे के अंदर घुसा गुलदार कुत्ते को मारकर सुरक्षित बाहर निकल गया। कहा कि पिंजरा या तो खराब है या फिर उसे लापरवाही से लगाया गया है। ग्रामीणों ने विभाग पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में लोगों ने वन विभाग के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गुलदार को पकड़ा या मारा नहीं गया तो जनता आंदोलन करेगी। जिपं सदस्य योगेश ने कहा कि क्षेत्र में कई गुलदार घूम रहे हैं, इनमें से कई के मुह में इंसानों का खून लग चुका है।

उन्होंने च्यूरानी में देव सिंह अधकारी को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में उमेश चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, अशोक जोशी, विनोद जोशी, धन सिंह अधिकारी, गोविंद लाल वर्मा, शुभम नाथ, भोला प्रसाद, राजेश जोशी, नमन जोशी, पप्पू अधिकारी, शंकर जोशी, योगेश लाल वर्मा, दीपक जोशी, बबलू नाथ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand : पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

यह भी पढ़ें- Leopard Attack News: उत्तराखंड में गुलदार का डर, स्‍कूल की टाइमिंग बदली
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737