search

देहरादून में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-13 17:37:35 views 685
  

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹36 लाख। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपित अब्बास पुत्र मोहम्मद ईशाक (35 वर्ष, निवासी आजाद कॉलोनी) और मोहम्मद सावेज पुत्र शाहिद (27 वर्ष, निवासी भंडारी बाग) को 123 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पकड़ा। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹36 लाख आंकी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कबूल किया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी जाकिर से लाते थे और देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में कॉलेज छात्रों और अन्य लोगों को छोटे पैकेटों में बेचते थे।

  


यह भी पढ़ें- दिल्‍ली ले जाकर की नकली शादी, नाबालिग से दुष्कर्म में बस ड्राइवर को 20 वर्ष की जेल

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime: पहले पत्‍नी को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फि‍र काम पर चल दिया हत्‍यारा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160352