search

रात में हाथ थाम कर सोई पत्नी, सुबह फंदे से लटका मिला पति का शव

cy520520 2025-10-6 00:06:34 views 1247
  रात में हाथ थाम कर सोई पत्नी फिर सुबह फंदे से लटकता मिला पति।





संवाद सूत्र, भरावन। रात में खाना खाने के बाद कहासुनी हुई तो घर से भागे पति को पत्नी पकड़कर लाई। सारी रात हाथ थामें लेटी रही, झपकी लगने पर सो गई। सुबह उठी तो पति पास में नहीं था। खोजबीन करने पर घर से कुछ दूरी पर पेड़ में शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। पैर जमीन में लगे हुए थे, जिसको लेकर हत्या व आत्महत्या में मामला उलझा हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अतरौली के ग्राम नेवादा विजय के छोटेलाल उर्फ छोटई भट्ठा मजदूर थे। अतरौली भटपुर मार्ग पर भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते थे। एक सप्ताह पहले पत्नी के साथ भट्ठे पर आए थे। पत्नी छोटक्की ने रविवार की रात ठेकेदार जगमोहन के साथ पति ने शराब पी।



इसी बीच बेटी सरोजनी की शादी के लिए जिस व्यक्ति से कर्ज लिया,उसका फोन आ गया। इसके बाद पति परेशान होकर भाग गया। करीब 500 मीटर दूरी से वह पत्नी को पकड़ककर लाई। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। पति को समझाकर उसने अपने पता ही लिटा लिया। भाग न जाए इसके चलते हाथ थामे रहे।

आंख लगने पर किसी समय पति घर से निकल गए। सुबह खोजबीन शुरू की तो झोपड़ी से 30 मीटर की दूरी पर शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे पति का शव लटक मिला। छोटेलाल के पैर जमीन पर लग रहे थे। बेटे चिराग ने ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है।



प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के भाई जगदीश की सूचना पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




फंदे से लटकता मिला महिला का शव

वहीं, मल्लावां में महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनो पर हत्या का आरोप लगाया है। संडीला के ग्राम डोगवां की रहने वाली नंदनी की शादी 2018 में मल्लावां के मुहल्ला मोहिउद्दीनपुर फतेहगंज के ब्रजेश कुमार ने साथ हुई थी।



रविवार की सुबह नंदनी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर मायके से पिता छोटक्के माैके पर आ गए। मृतका के पति का कहना है कि विवाद के चलते पत्नी अपने मायके में रहती थी। 10 महीने के बाद 10 दिन पहले उसके घर आई थी।

रविवार की सुबह वह काम पर गया था। जबकि मां-बहन खेत पर गई थी। इसी बीच पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं मृतका के पिता छोटक्के ने ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया। प्रशिक्षु सीओ हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



यह भी पढ़ें- गोंडा में दुकान पर काम करने से मना करने पर किशोर को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737