search

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में पाला, मैदान में कोहरे के आसार; पारे में गिरावट से बढ़ेगा सर्दी का सितम

Chikheang 2025-12-10 16:39:18 views 1242
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Weather Update, Dehradun Weather उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। जिससे दिन में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात को सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की आशंका है।

मंगलवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में ठंड से राहत रही। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

शाम को ठंडी हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

ज्यादातर क्षेत्रों में रात को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में कहीं-कहीं चार गुना तक का अंतर पहुंच गया है।

जो कि तबीयत के नासाज कर सकता है। प्रदेश में आगे भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मंगलवार को ऐसी रही तापमान की स्थिति
शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
देहरादून26.47.4
ऊधम सिंह नगर25.14.9
मुक्तेश्वर19.35.3
नई टिहरी19.05.5


यह भी पढ़ें- सर्द हवाओं से जमशेदपुर जमा, तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा, बुधवार से स्कूल 9 बजे खुलेंगे

यह भी पढ़ें- Weather Update: संभल में ये कैसा मौसम? दिन में गर्माहट और कोहरा भी गायब, गेहूं और सरसों की फसल पर क्या पड़ेगा असर!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244