search

ओडिशा में ठंड ने बढ़ाई कंपकपी, जी. उदयगिरि में पारा लुढ़ककर 4.8°C पर, 11 शहरों में 10 डिग्री से नीचे

LHC0088 2025-12-10 16:39:20 views 1266
  

ओडिशा में ठंड



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में दिन प्रतिदिन इन दिनों ठंड की लहर लगातार तेज होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में जी. उदयगिरि में राज्य का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसके साथ ही राज्य के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।
शुष्क हवाओं के चलते तापमान में गिरावट

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शीतलहर 12 दिसंबर तक राज्य में बनी रहेगी। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के उत्तर आंतरिक क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री कम है, जबकि दक्षिण ओडिशा में यह 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 13 दिसंबर के बाद शीतलहर में कमी आएगी। इस बीच, अगले दो दिनों तक कई जिलों में घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126