search

Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में पाला, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के आसार; IMD ने किया अलर्ट

LHC0088 2025-12-10 13:37:08 views 963
  



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। जिससे दिन में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात को सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की आशंका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में ठंड से राहत रही। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। शाम को ठंडी हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। ज्यादातर क्षेत्रों में रात को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिन और रात के तापमान में कहीं-कहीं चार गुना तक का अंतर पहुंच गया है। जो कि तबीयत के नासाज कर सकता है। प्रदेश में आगे भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है।  

  

यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में कहर बरपाएगी ठंड, शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167102