पानी भरने गई महिला से छेड़छाड़। जागरण  
 
  
 
  
 
जागरण संवाददाता, महोबा । नशे में धुत दो युवक हैंडपंप से पानी भर रही महिला के ऊपर लड़ते हुए गिर गए। विरोध करने पर एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी और छीनाझपटी में महिला का मंगलसूत्र टूटकर गिर गया। उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।थाना कबरई के एक ग्राम निवासी युवक ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 2 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
 
वहीं पास में ही अजय मिश्रा व उततम कुशवाहा शराब के नशे में धुत होकर विवाद कर रहे थे। लड़ते हुए दोनों लोग पानी भर रही उसकी पत्नी के ऊपर जा गिरे। इसके बाद भी ये लोग लड़ते रहे। पत्नी ने विरोध किया तो अजय मिश्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छीनाझपटी में उसके कपड़े फट गए और मंगलसूत्र टूटकर गिर गया, जो नहीं मिला।  
उलाहना देने पर दीं गालियां  
 
युवक ने बताया कि शोर सुनकर उसका भाई बीच बचाव के लिए पहुंचा और अजय को उहालना दिया। इस पर अजय गालियां व धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। युवक ने बताया कि अजय अक्सर उसके घर के दरवाजे पर आकर गांजा पीता है और महिलाओं के साथ अश्लीलता व गंदे कमेंट करता है।  
 
  
 
बदमानी के डर से उसकी पहले शिकायत नहीं की। युवक ने कार्रवाई के लिए थाना कबरई में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित अजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। |