search

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और टेंपो की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 8 घायल

deltin33 2025-12-9 15:38:37 views 1254
  

दुर्घटनाग्रस्त बस। फोटो जागरण  



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर धनुषी के निकट बस और टेंपो की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस एवं सदर टू सीडीपीओ गोपाल मंडल घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर अस्पताल में सभी घायलों को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। मृतक की पहचान नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर की तरफ से टेंपो लालगंज की तरफ जबकि लालगंज की तरफ से बस सवारी लेकर हाजीपुर की तरफ आ रहा था।

इसी दौरान कंचनपुर धनुषी के निकट बस और टेंपो की टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं दो ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अभी भी टेंपो सवार 8 व्यक्ति घायल हैं।  
हादसे में मृत व्यक्ति की सूची

मृतक काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शयामाचक गांव निवासी मोहम्मद सफीक के पुत्र मोहम्मद दिल शेर एवं वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी शंभू शाह के पुत्र राजीव कुमार बताया गया है। दो मृतक की पहचान अभी हुई है। घायलों की पहचान की जा रही है।
हादसे में घायल हुए व्यक्ति का नाम पता

1.रंजन कुमार, पिता बिदा राम, लालगंज

2.सन्नी कुमार, पिता रवि ईश्वर राम, लालगंज

3. मोहम्मद तनवीर हुसैन


कंचनपुर धनुषी के निकट बस और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि आठ नौ व्यक्ति घायल हुए ही जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। टेंपो हाजीपुर की तरफ से लालगंज एवं बस लालगंज की तरफ से हाजीपुर जा रहा था इसी दौरान हादसा हुई है। -गोपाल मंडल, एसडीपीओ टू सदर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988