search

Jharkhand Congress में बड़ी कार्रवाई की तैयारी... निष्क्रिय प्रखंड अध्यक्षों की छुट्टी तय, जिलों से रिपोर्ट तलब

LHC0088 2025-12-9 13:09:05 views 865
  

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। कांग्रेस के सभी 25 जिलाध्यक्षों की बैठक इस महीने की 19 दिसंबर को रांची में होगी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा होनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा है कि बैठक में आने से पहले अपने अपने जिले के प्रखंड अध्यक्षों के कामकाज का विवरण भी तैयार करके निर्धारित फार्मेट में भेजें। पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत व वार्ड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की विवरणी भी 28 दिसंबर तक भेजे जाने को कहा है।

प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष व जिला पर्यवेक्षकों से यह भी कहा है कि वे अलग अलग प्रखंड में निष्क्रिय प्रखंड अध्यक्षों की भी सूची भी सौंपे। जो प्रखंड अध्यक्ष संगठन व पार्टी के हित में काम नहीं कर रहे हैं, उनके बारे में जिलाध्यक्ष व जिला पर्यवेक्षक से रिपोर्ट भी मांगी है।

धनबाद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय से मिले पत्र के आलोक में 19 को रांची में बैठक में हिस्सा लेना है। इसमें पार्टी के जिला की गतिविधियां तथा सभी प्रखंड अध्यक्षों के काम का विवरण भी पेश किया जाना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166995