search

प्रेम-प्रसंग में हुआ आदिल का मर्डर, मगर किसने लिखी हत्या की पटकथा? हमजा खोलेगा राज

Chikheang 2025-10-5 20:36:22 views 1269
  किसने लिखी आदिल की हत्या की पटकथा, हमजा खोलेगा राज।





जागरण संवाददाता, मेरठ।आदिल की हत्या में शामिल जुलकमर को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आदिल की हत्या का जो लाइव वीडियो बना था, उसमें जुलकमर ने ही उसे तीन गोलियां मारी थी। हमजा वीडियो बना रहा था और वही जुलकमर को गोली मारने और भागने के निर्देश दे रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब तक पुलिस यह नहीं पता लगा पाई है कि हत्या की योजना बनाने वाला मास्टर माइंड कौन है। पुलिस को इतना पता चला है कि आदिल के प्रेम संबंध से हमजा बेहद खफा था। कई बार इसे लेकर उसका आदिल से झगड़ा भी हुआ था। हमजा की गिरफ्तारी के बाद ही आदिल की हत्या की वजह पता चलेगी।



एक अक्टूबर को सिर व सीने में गोली लगा आदिल का शव नरहेड़ा गांव में उपदेश के नलकूप पर मिला था। कुछ देर बाद ही एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक युवक आदिल को गोली मारता दिख रहा था। यह फोटो जुलकमर का था।

शुरू में पुलिस ने फोटो को फर्जी व एआइ से बना हुआ माना। उधर, आदिल के भाई फाजिल ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जुलकमर व हमजा के नाम भी शामिल थे। दो अक्टूबर को हत्या का लाइव वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसमें जुलकमर आदिल को पिस्टल से गोली मार रहा है।



शुक्रवार शाम पुलिस ने वीडियो में आदिल को गोली मारने वाले जुलकमर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। जांच में पुलिस को पता चला है कि हमजा की करीबी एक लड़की से आदिल के प्रेम संबंध थे। हमजा उसे लड़की से दूर रहने को कहता था।

आदिल इसके बाद भी लड़की से मिलता रहा। इससे नाराजा हमजा ने आदिल की हत्या की योजना बनाई। पिस्टल का इंतजाम कर उसने जुलकमर के साथ आदिल की हत्या करने को मनाया। दोनों उसे बाइक पर नरहेड़ा ले गए। शराब पिलाकर आदिल को बेहोश किया और उसकी हत्या कर दी।



यह लड़की कौन है, इस बारे में पुलिस ने जुलकमर से पूछताछ की लेकिन वह उसका नाम नहीं बता सका। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि आदिल की हत्या की साजिश में जुलकमर व हमजा के अलावा और कौन शामिल है।


हत्या के पीछे आदिल के किसी लड़की से प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। हमजा इस संबंध के चलते आदिल से नाराज था। हमजा की तलाश में कई टीम लगी हैं। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

-डा. विपिन ताडा, एसएसपी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953