search

यमुनानगर में 10 दिन में दो बार सैलून पर चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

deltin33 2025-10-5 20:36:21 views 1239
  10 दिन में दो बार रस सैलून पर चोरी। सांकेतिक तस्वीर





जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मॉडल टाउन के प्यारा चौक स्थित रस सैलून पर दस दिन के भीतर दो बार चोरी की घटना हो गई। चोरों ने सैलून से बिजली की मोटर, एसी की पाईप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सैलून मालिक विजय कुमार ने बताया कि उनकी शिकायत के बावजूद शहर थाना पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मॉडल टाउन में छह जगहों पर पुलिस नाके लगे हैं, जिसमें से दो पुलिस नाके सैलून के पास हैं।



इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजय कुमार का कहना है कि दस दिन में दो बार चोरी होना पुलिस के लिए चुनौती है।

उन्होंने बताया कि पहली घटना के बाद भी सुरक्षा के कोई विशेष कदम नहीं उठाए गए। इस बार चोरी होने पर नाराज विजय कुमार सोमवार को एसपी कमलदीप गोयल मिलने जाएंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521