search

दिल्ली में 122 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chikheang 2025-12-8 17:38:38 views 1180
  



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में राज पार्क थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने इलाके में 122 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी सनी मंगोलपुरी का निवासी है। इससे पहले भी एक लूट के मामले में शामिल रह चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि चार दिसंबर को राज पार्क थाना पुलिस की टीम गश्त के दौरान जब मंगोलपुरी के ए-ब्लाक के पास पहुंची तो कुछ लोगों को इकट्ठा देखा। उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में सफेद पालिथीन बैग था। पुलिस को देखते ही समूह में मौजूद लोग वहां से भागने लगे। संदिग्ध हरकत देख पुलिस ने तुरंत पीछा किया और पॉलिथीन लिए हुए व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया।

पॉलिथीन की जांच में उसके भीतर गांजा पाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी स्थानीय स्तर पर गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके अन्य संभावित साथियों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107