LHC0088 • 2025-12-8 14:07:28 • views 687
नई दिल्ली। प्राइमरी मार्केट में आए दिन कई आईपीओ (IPO News) अपनी एंट्री लेते हैं। 8 दिसंबर को दो नए मेनबोर्ड आईपीओ खुले हैं। इनमें से ही एक कोरोना रेमेडिएस का आईपीओ (Corona Remedies IPO) भी है। ग्रे मार्केट (IPO GMP) में कोरोना रेमेडिएस आईपीओ कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कितना है GMP?
8 दिसंबर को ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 290 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इस आईपीओ से 27.31 फीसदी मुनाफा मिलने की उम्मीद है। हालांकि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का आईपीओ घटता-बढ़ता रहता है।
आइए अब इस आईपीओ के बारे में कुछ बेसिक डिटेल्स देख लेते हैं-
कोरोना रेमेडिएस आईपीओ से जुड़ी बेसिक डिटेल्स
आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख
| महत्वपूर्ण दिन | तारीख | | कब खुलेगा | 8 दिसंबर 2025 | | कब बंद होगा | 10 दिसंबर 2025 | | अलॉटमेंट कब हो सकती है | 11 दिसंबर 2025 | | रिफंड कब मिल सकता है | 12 दिंसबर 2025 | | शेयर्स कब मिल सकते हैं | 12 दिसंबर 2025 | | लिस्टिंग कब हो सकती है | 15 दिसंबर 2025 |
आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स
| प्राइस बैंड | 1008 रुपये से 1062 रुपये | | लॉट साइज | 54 शेयर्स | | इश्यू साइज (केवल ऑफर फॉर सेल) | 655.37 करोड़ रुपये के शेयर्स (61,71,101 शेयर्स) | | फेस वैल्यू | 10 रुपये | | इश्यू प्राइस | 1062 रुपये होगा |
इसमें गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी अपने आईपीओ के तहत केवल ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर्स जारी कर रही है। इसका मतलब है कि आईपीओ से मिलने वाला पैसा कंपनी को नहीं, बल्कि शेयरहोल्डर्स को मिलने वाला है। इस आईपीओ में OFS के तहत, मौजूदा निवेशक - सेपिया इन्वेस्टमेंट्स, एंकर पार्टनर्स और सेज इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट- प्रमोटर्स के साथ मिलकर शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं।
कंपनी क्या काम करती है?
कोरोना रेमेडीज के शेयरों की लिस्टिंग 15 दिसंबर को होगी। अहमदाबाद स्थित कोरोना रेमेडीज एक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कंपनी है जो वुमेन हेल्थकेयर सर्विसेज, कार्डियो-डायबिटीज, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और अन्य मेडिकल सेक्टर से जुड़े प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है। इसके पोर्टफोलियो में कुल 67 प्रोडक्ट्स हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
आप अपने आईपीओ से जुड़े सवाल हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं। |
|