search

बिहार में कड़ाके की ठंड: 8 डिग्री पर पहुंचा इस शहर का तापमान, आज कैसा रहेगा Bihar Weather

Chikheang 2025-12-8 12:07:00 views 1259
  

अलाव तापते लोग। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण बिहार के तापमान में गिरावट हो रही है। सात दिनों के दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के Bihar Weather Forecast के अनुसार, पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बने होने के साथ ज्यादातर भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

पछुआ की गति में वृद्धि होने के कारण कनकनी का असर रहेगा। रविवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पटना सहित 12 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.8 डिग्री सेल्सियस एवं 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के कोहरे का प्रभाव रहा जबकि उत्तरी भागों में घना कोहरा छाए रहा। पूर्णिया में 450 मीटर सबसे कम न्यूनतम दृश्यता दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   24.4
   11.8
   
   
   गया
   24.5
   9.2
   
   
   भागलपुर
   24.1
   10.9
   
   
   मुजफ्फरपुर
   23.0
   13.7
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102