search

गोवर्धन में हादसा: तीन चचेरे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार बाइक बंबा में गिरी; लग्न सगाई लेकर जा रहे थे युवक

LHC0088 2025-12-8 12:06:37 views 954
  

हादसे के मृतक।



संवाद सूत्र, जागरण, गोवर्धन (मथुरा)। चचेरी बहन की लग्न सगाई लेकर मथुरा से गोवर्धन जा रहे तीन युवकों की तेज रफ्तार बाइक रविवार शाम सात बजे अनियंत्रित होकर राधाकुंड चौकी क्षेत्र में सुदामा गोशाला के पास बंबे में गिर गई। इसे देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस ने लोगों की मदद से आधे घंटे में तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार के ही तीन युवकों की मृत्यु से लग्न समारोह की खुशियां मातम में पसर गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मथुरा से चचेरी बहन की लग्न सगाई लेकर जा रहे थे गोवर्धन


हाईवे थाना क्षेत्र के महोली रोड स्थित मासूम नगर के रहने वाले वीरेंद्र अपने भाइयों व परिवार के साथ रविवार शाम छह बजे अपनी बेटी ममता की लग्न सगाई लेकर गोवर्धन के राधाकुंड स्थित संगम धाम मैरिज होम जा रहे थे। चचेरी बहन की लग्न सगाई में शामिल होने के लिए अंकुश, कन्हैया और प्रवीण अपाचे बाइक से गोवर्धन जा रहे थे। राधाकुंड चौकी क्षेत्र में सुदामा गोशाला के पास रविवार शाम सात बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पानी के बंबे में गिर गई। पास ही आग ताप रहे ग्रामीणों ने पानी में युवकों को गिरता देख शोर मचा दिया और यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद ग्रामीण युवकों को तलाशने के लिए पानी में कूद गए। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई।
गोवर्धन के राधाकुंड चौकी क्षेत्र में सुदामा गोशाला के पास हादसा

पुलिस ने गोताखोर बुलाए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। पुलिस तीनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान कर स्वजन को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही मैरिज होम से स्वजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में तीन चचेरे भाइयों की मृत्यु से लग्न सगाई समारोह की खुशियां मातम में पसर में गई।

गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई है। स्वजन ने बताया कि कन्हैया साड़ी फैक्ट्री व अंकुश धान फैक्ट्री में काम करता था। जबकि प्रवीण बीए की पढ़ाई कर रहा था। गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने आशंका जताई है कि राधाकुंड बाइपास क्षेत्र में अंधेरा और बंबे के पास पड़ने वाले मोड़ के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई है। इससे हादसा हो गया।



स्वजन की बात मानते तो शायद न होता हादसा


बहन की लग्न में जा रहे चचेरे भाइयों को स्वजन ने बाइक से जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। लग्न सगाई समारोह होने के दौरान कुछ स्वजन को हादसे की जानकारी हुई तो वह सीधे सीएचसी पहुंच गए। हालांकि लग्न समारोह संपन्न होने के बाद अन्य स्वजन को हादसे की जानकारी दी गई।


बाइक में सवार थे चार युवक, एक की पहले उतरने से बची जान


बताया जा रहा है कि बाइक में तीन चचेरे भाइयों के साथ एक और भी युवक लग्न समारोह के लिए निकला था। स्वजन के बताने पर पुलिस ने बंबे में चौथे युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि चौथा युवक मथुरा से साथ में बैठा था, लेकिन वह थोड़ी ही दूर में उतर गया। इससे उसकी जान बच गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166963