search

Jharkhad Weather Today: पश्चिम की हवा से ठंड की मार तेज, दिन-रात के तापमान में रिकार्ड अंतर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

cy520520 2025-12-8 12:06:39 views 1241
  

आइएमडी रांची ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड में पछुआ हवाओं के कारण ठंड ने करवट ले ली है। धनबाद, रांची, जमशेदपुर, बोकारो समेत पूरे राज्य में सुबह-शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। धनबाद का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिसंबर के पहले सप्ताह में ठिठुरन भरी सर्दी ने शहर की दिनचर्या बदल दी है। तड़के उठ कर मार्निंग वाक करने वाले कम हो गए हैं। सुबह देर तक कोहरे का पहरा और सर्द मौसम के कारण बुजुर्ग टहलने से परहेज कर रहे हैं। दिन और रात के तापमान में ढाई गुना से अधिक का अंतर आ गया है।

दिन में 26 तो रात का तापमान 9-10 डिग्री के बीच है। इस सप्ताह रात का तापमान स्थिर है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। आनेवाले सप्ताह में भी तेज ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

  

मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में अगले तीन-चार दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहने की संभावना है। यानी रात में सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा।  
आज व कल बादल छाने के संकेत, दिन में भी लगेगी ठंड

हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले दो दिन सुबह कोहरा छाने के साथ आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है। बादल छाने से दिन में भी मौसम सर्द रह सकता है। हालांकि रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवाओं से तापमान में फिर गिरावट आएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164571