search

गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, राजस्थान में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी; छह लोग गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-8 09:36:25 views 969
  

गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में गुजरात एटीएस में कार्रवाई को अंजाम देते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर दबिश देते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस की टीम ने रविवार सुबह जोधपुर के शेरगढ़ में दबिश दी। जहां एमडी ड्रग्स बनाते हुए छह लोग पकड़े गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने मौके से केमिकल से भरे कई जार जब्त किए। फैक्ट्री में केमिकल बरामद किया है, उससे करीब दो करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती थी।
पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे

दरअसल गुजरात एटीएस की टीम ने बालोतरा में कार्रवाई को अंजाम देकर मोनू ओझा को पकड़ा था जिसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। हिरासत में लेकर पूछताछ में एटीएस को राजस्थान के जोधपुर के शेरगढ़ क्षेत्र में एक फैक्ट्री होने की जानकारी मिली जो एमडी ड्रग्स बनाने का काम करती है और प्रतापगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करती है।

इसके बाद गुजरात एटीएस और शेरगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक फैक्ट्री पर छापा मारा। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी देर रात फैक्ट्री पर आकर नशे का केमिकल तैयार करते थे और सुबह से पहले वहां से निकल जाते थे। मोनू एमडी ड्रग्स बनाने का एक्सपर्ट है। बाकी आरोपी इसे बेचते थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107