search
 Forgot password?
 Register now
search

लैंडो नॉरिस ने पहली बार जीता F1 वर्ल्ड का खिताब, 2 प्वाइंट्स से पीछे रह गए मैक्स वेरस्टैपेन

LHC0088 2025-12-8 04:07:25 views 723
  

लैंडो नॉरिस ने जीता F1 2025 का खिताब। फोटो- रायटर



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फॉर्मूला वन 2025 को उसका नया चैंपियन मिल गया है। रविवार को अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स में लैंडो नोरिस ने मैक्स वेरस्टैपेन को पछाड़कर अपना पहला वर्ल्ड फॉर्मूला वन खिताब हासिल किया। मैक्स वेरस्टैपेन लगातार पांचवां खिताब जीतने से मात्र 2 प्वाइंट्स पीछे रह गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नॉरिस F1 के 75 साल के इतिहास में 35वें अलग विश्व चैंपियन और यह खिताब जीतने वाले 11वें ब्रिटिश ड्राइवर बन गए। रेस में भले ही वेरस्टैपेन जीत हासिल कर लेते, लेकिन नॉरिस को खिताब जीतने के लिए रेस में तीसरे स्थान पर रहना जरूरी था। उन्होंने शांत रहने और खिताब जीतने के लिए रेस जीतने के पीछे न भागने का फैसला किया और अंत में वह विजयी हुए।
वेरस्टैपेन ने बनाया दबाव

वेरस्टैपेन ने बेहतरीन शुरुआत की। नॉरिस और पियास्ट्री को पहले ही मोड़ पर रोककर बढ़त बना ली। नॉरिस ने बेहद खराब शुरुआत की, क्योंकि वह पियास्ट्री से एक स्थान पीछे रह गए थे। सात ही चार्ल्स लेक्लर ने अपनी फेरारी में उनका पीछा किया।

हालांकि, नॉरिस दबाव को झेलने में कामयाब रहे और उन्होंने सुरक्षित खेलने का फैसला किया। वेरस्टैपेन धीरे-धीरे पियास्ट्री पर बढ़त बना रहे थे। नॉरिस ने 16वें लैप में अपनी कार में हार्ड टायर लगवाए। 58वें लैप के बाद मैक्स वेरस्टैपेन पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर ऑस्कर पियास्त्री और तीसरे स्थान पर लैंडो नॉरिस।
दो अंक से जीते नॉरिस

अब अंतिम F1 स्टैंडिंग आई तो लैंडो नॉरिस 423 अंक के साथ पहले स्थान पर थे और मैक्स वेरस्टैपेन 421 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद रहे। ऑस्कर पियास्त्री 410 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नॉरिस ने 2024 के अंत में कहा था कि 2025 उनका साल होगा। इसे 26 साल के नॉरिस ने सही साबित किया और अपना पहला फॉर्मूला वन वर्ल्ड खिताब जीता।

यह भी पढ़ें- Formula One Driver Salaries: अरबों में है मैक्स वेरस्टैपेन और लुईस हैमिल्टन की कमाई, टॉप 10 में कौन है नंबर वन?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154392

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com