search

लिफ्ट में फंसे लोग, सांसें फूली, मदद के लिए चिल्लाए, पंचकूला पुलिस ने आधे घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाले

Chikheang 2025-12-7 22:39:27 views 1258
  

लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित एक घर की लिफ्ट में एक परिवार के छह लोग फंस गए। आधा घंटा मदद मांगते रहे। उनकी सांसें फूलने लगी थी। आखिरकार ईआरवी 708 टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

शनिवार रात पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सेक्टर-17 स्थित एक मकान में लिफ्ट में कुछ लोग फंस गए हैं। लिफ्ट चल नहीं रही है और उसमें मौजूद लोग घबराए हुए हैं।

टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर लोगों से बात की और उनको भरोसा दिलाया कि उन्हें सुरक्षित बाहर निकला लिया जाएगा। इस पर लोग सामान्य हुए और बाद में उनको सुरक्षित बाहर निकाला गया। परिवार करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बस स्टैंड पर खड़ी दो लड़कियां को सुरक्षित घर पहुंचाया

दूसरी ओर देर रात लगभग 1 बजे पेट्रोलिंग के दौरान ईआरवी 709 टीम को ओल्ड पंचकूला बस स्टैंड पर दो लड़कियां खड़ी मिलीं। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे पुराना पंचकूला से शिमला टूर के लिए निकली थीं, लेकिन उनका वाहन निकल गया और देर रात वहां कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं था।

ईआरवी टीम ने खुद संज्ञान लेते हुए दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके चूना भट्टी स्थित घर तक पहुंचाया।अधिकारियों ने ईआरवी इंचार्ज रामू स्वामी सहित दोनों ईआरवी टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की। पं
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113