search

कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा

deltin33 2025-12-7 22:39:24 views 803
  

इंदिरापुरम में एक महिला ने सोसायटी की पार्किंग में खड़ी अपनी कार से 50 हजार रुपये की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोसायटी की पार्किंग में खड़ी कार से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। महिला ने सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी पर चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वसुंधरा सेक्टर 7 निवासी रीमा ने शिकायत में बताया कि पांच दिसंबर को उनकी कार पार्किंग में खड़ी थी। सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी गुड्डी ने कार साफ करने के लिए खोली थी। उसमें 50 हजार रुपये से भरा एक पैकेट भी रखा था। कुछ देर बाद जब उनके पति कार के पास पहुंचे तो उसमें 50 हजार रुपये नहीं थे।

गुड्डी से पूछताछ की गई तो वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगी और धमकी देकर चली गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988